Skip to main content

भारत की प्रमुख नदियाँ व उनके किनारे बसे नगर

भारत की प्रमुख नदियाँ व उनके किनारे बसे नगर

भारत की प्रमुख नदियाँ व उनके किनारे बसे नगर भारत में कई महत्वपूर्ण नदियाँ हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों से होकर बहती हैं और कई बड़े शहरों को जीवन देती हैं। ये नदियाँ न सिर्फ पानी का स्रोत हैं, बल्कि सिंचाई, परिवहन और धार्मिक महत्व के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। गंगा नदी के किनारे वाराणसी, हरिद्वार और कानपुर जैसे शहर बसे हैं। यमुना नदी के तट पर दिल्ली और आगरा स्थित हैं। नर्मदा नदी के किनारे जबलपुर और होशंगाबाद जैसे शहर हैं, जबकि साबरमती नदी अहमदाबाद से होकर बहती है। इन नदियों ने भारतीय सभ्यता और संस्कृति में गहरी छाप छोड़ी है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों में "भारत की प्रमुख नदियाँ व उनके किनारे बसे नगर " के सवाल जरूर रहते हैं।  Spardhagyan.comआपके लिए लाये हैं उन्ही "भारत की प्रमुख नदियाँ व उनके किनारे बसे नगर " के एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण सूची जो निम्नलिखित है


भारत की प्रमुख नदियाँ व उनके किनारे बसे नगर :-

  •         विजयवाड़ा - कृष्णा नदी
  •          सूरत - ताप्ती नदी
  •         श्रीनगर - झेलम नदी
  •         पटना - गंगा नदी
  •         सोकोवा घाट - ब्रम्हपुत्र नदी
  •         कुर्नूल - तुंगभद्रा नदी
  •         कानपुर - गंगा नदी
  •         हरिद्वार - गंगा नदी
  •         फिरोजपुर - सतलज नदी
  •         दिल्ली - यमुना नदी
  •         इलाहाबाद - गंगा, यमुना
  •         बद्रीनाथ - अलकनन्दा
  •         आगरा - यमुना नदी
  •         लुधियाना - सतलज नदी
  •         वाराणसी - गंगा नदी
  •         श्रीरंगपट्टनम - कावेरी नदी
  •         संभलपुर - महानदी
  •         नासिक - गोदावरी
  •         कटक - महानदी
  •         कोटा - चम्बल नदी
  •         जबलपुर - नर्मदा नदी
  •         गुवाहाटी - ब्रम्हपुत्र नदी
  •         डिब्रूगढ - ब्रम्हपुत्र नदी
  •         लखनऊ - गोमती नदी
  •         कोलकाता - हुगली नदी
  •         अयोध्या - सरयू नदी
  •         उज्जैन - क्षिप्रा नदी
  •         ओरछा - बेतवा नदी
  •         बरेली - रामगंगा नदी
  •         पंढरपुर - भीमा नदी
  •         अहमदाबाद - साबरमती नदी
  •         जमशेदपुर - स्वर्णरेखा नदी
  •         मथुरा - यमुना नदी
  •         हैदराबाद - मूसी नदी

Comments

Popular posts from this blog

प्राइमरी और सेकेंडरी मेमोरी में अंतर | Difference between Primary and Secondary Memory in Hindi

प्राइमरी और सेकेंडरी मेमोरी में अंतर | Difference between Primary and Secondary  Memory in Hindi   कंप्यूटर में मेमोरी उन Physical Components  को कहा जाता है जिनका उपयोग program  या data को temporarily  या permanently स्टोर करने के लिए किया जाता है। यह रजिस्टरों का संग्रह है। प्राइमरी मेमोरी volatile होती है और इसमें सीमित मात्रा में स्टोरेज स्पेस होता है। इसलिए , एक बड़ी स्टोरेज कैपेसिटी जिसमे कंप्यूटर बंद होने पर भी डाटा सुरक्षित रहे , की आवश्यकता होती है |  ऐसी मेमोरी को सेकेंडरी मेमोरी कहा जाता है। प्रोग्राम और डेटा सेकेंडरी मेमोरी में स्टोर होते हैं। इसे Auxillary Memory भी कहा जाता है। यह प्राथमिक मेमोरी से इस मायने में भिन्न है कि यह non -volatile  है और । और यह प्राइमरी मेमोरी की तुलना में काम खर्चीला होता है।  आइये जानते हैं  प्राइमरी मेमोरी और सेकेंडरी मेमोरी में कुछ अंतर : - प्राइमरी मेमोरी सेकेंडरी मेमोरी 1. प्राइमरी मेमोरी को Main Memory या Internal मेमोरी के नाम से भी जाना जाता है। ...

सेकेंडरी मेमोरी क्या है | What is Secondary memory in hindi

सेकेंडरी मेमोरी क्या है ? | What is Secondary memory in hindi ? दोस्तों कंप्यूटर को अच्छे से वर्क करने के लिए अलग अलग कंपोनेंट्स की जरूरत होती है।  इन कंपोनेंट्स में सबसे महत्त्व पूर्ण कॉम्पोनेन्ट है मेमोरी।  अब मेमोरी भी कई प्रकार की होती हैं जैसे प्राइमरी मेमोरी , सेकेंडरी मेमोरी आदि।  तो आज हम जानेंगे सेकेंडरी मेमोरी क्या होती है और सेकेंडरी मेमोरी का कंप्यूटर में  क्या यूज़ होता है।  सेकेंडरी मेमोरी क्या है ?  सेकेंडरी मेमोरी एक प्रकार की कंप्यूटर मेमोरी है जिसका उपयोग बिजली बंद होने के बाद भी डेटा को स्थायी रूप से स्टोर करने के लिए किया जाता है।  सेकेंडरी मेमोरी का उपयोग प्रोग्राम, बड़ी डेटा फ़ाइलों और ऑपरेटिंग सिस्टम को स्टोर करने के लिए किया जाता है।  कुछ मामलों में, बैकअप के लिए सेकेंडरी मेमोरी का भी उपयोग किया जा सकता है, जिससे उपयोगकर्ता सिस्टम क्रैश या विफलता के मामले में अपने डेटा को पुनर्स्थापित कर सकते हैं। इसे एक्सटर्नल मेमोरी भी कहा जाता है। आइये जानते हैं सेकेंडरी मेमोरी क्या है, से सम्बंधित कुछ इम्पोर्टेन्ट पॉइंट्स : स्थिरता (Non...

बुलबुल पक्षी की पूरी जानकारी | Bulbul Bird in hindi

बुलबुल पक्षी की पूरी जानकारी | Bulbul Bird in hindi   दोस्तों बुलबुल एक बहुत ही प्यारी सी सिंगिंग बर्ड है जो कि लगभग सभी के घर में आती है और आप सभी ने इसे देखा भी होगा।  बुलबुल की बहुत से प्रजातियां भारत और विश्व में पाई जाती हैं। अगर हम भारत की बात करें तो कुछ प्रजातियां भारत के सभी हिस्सों में सामान रूप से पायी जाती हैं  और कुछ प्रजातियां किसी विशेष स्थान पर ही पाई जाती है जैसे की रेड वेंटेड बुलबुल भारत के सभी भागों में समान रूप से पाई जाती है वहीं अगर बात करें हिमालय बुलबुल की तो यह बुलबुल हिमालय क्षेत्र में देखी जाती है जैसे कि उत्तराखंड, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश असम, मेघालय इन इलाकों में पायी जाती हैं।  तो चलिए आज हम बात करते हैं बुलबुल पक्षी की जानकारी के बारे में और साथ ही हम जानते हैं बुलबुल पक्षी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।   Red Vented Bulbul 1. बुलबुल पक्षी की विविधता: बुलबुल पाइकोनोटिडे (Pycnonotidae) परिवार से संबंधित पासरिन (passerine birds) पक्षियों का एक विविध समूह है, जिसकी 130 से अधिक प्रजातियां अफ्रीका और एशिया में वितरित हैं।     2. बुलबुल...